चियांकी : सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, 5 घायल
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी सेक्रेट हार्ट स्कूल के पास ऑटो के पलटने से ऑटो पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बहलोलवा गांव निवासी संजय उरांव की पत्नी शनिचरी देवी के रूप में की गई है।

घायलों में सतबरवा थाना क्षेत्र के कइल उरांव की पत्नी जीरवा देवी उम्र 55,पोखराहा बहलोलवा निवासी बलराम उरांव की पत्नी निरावती देवी 55,बहलोलवा उपेंद्र उरांव की पिकनी देवी 31,बहलोलवा निवासी स्वर्गीय रेसा उरांव की पत्नी सोना देवी 65,बहलोलवा हरि उरांव की पत्नी संतोषी देवी 42 वर्ष का नाम शामिल है।इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर सभी व्यक्ति एक ही टेंपो पर सवार होकर मेदनीनगर से अपने घर जा रहे थे।
इसी बीच रास्ते में चियांकी सेक्रेट हार्ट स्कूल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ऑटो पर सवार सभी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शनिचरी देवी को मृत घोषित कर दिया।




