चैनपुर : 3 दिन से लापता युवती का शव कुएं से बरामद

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव के भुइयां राजा टोले के कुएं से रविवार एक युवती का शव बरामद हुआ। युवती की पहचान इसी थाना क्षेत्र के नेउरा निवासी तस्लीम अंसारी की पुत्री महजद्दीना खातून (२०) के रूप में की गई है। युवती तीन दिनों से लापता थी। वह परिजनों को बिना बताए चांदो गांव में प्रेमी से मिलने गई थी। हत्या के बाद कुएं में शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मौत मानकर जांच में जुटी है।

सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भेज दिया। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिषद सदस्य फजायल अहमद ने बताया कि युवती 16 अप्रैल से लापता थी। इस संबंध में उसके पिता ने 17 अप्रैल को चैनपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को सूचना मिली कि चांदो गांव के एक कुएं में युवती का शव पड़ा है। उन्होंने आशंका जताई कि प्रेम संबंध के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

बताया जाता है कि युवती के प्रेमी की शादी हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर वह परिजनों को बिना बताए प्रेमी से मिलने गई थी। प्रेमी के घर से पहले उसका शव मिला।

इधर, घटना के बाद से प्रेमी और उसके परिजन घर बंद कर फरार हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!