
चैनपुर : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस को देख चालक फरार
Palamu : चैनपुर पुलिस अवैध खनन व परिवहन को लेकर बुधवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र अंतर्गत चेड़ाबार पुल स्थित अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया हैं। जब्त किए गए वाहन को चैनपुर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया हैं। पुलिस के अनुसार बताया गया कि ट्रैक्टर चालक फरार हो गए। जब्त किए गए ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी का हैं।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बालू कारोबारी चेडाबार व पूर्वडीहा नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन व परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी कर एक ट्रैक्टर को जब्त किया हैं। इस मामले में पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ नियमानुसार अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग व परिवहन विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा दिया हैं।




