
चैनपुर : जहरीला सांप के काटने से महिला कंप्यूटर ऑपरेटर की हालत गंभीर
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी महादेव चौधरी की पुत्री मीरा कुमारी उम्र 30 वर्ष जो की मेदनीनगर समाहरणालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थापित है।शनिवार की शाम समाहरणालय से वह अपने घर लौट रही थी।तभी चैनपुर ब्लॉक के पास एक जहरीला सांप ने उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद राहगीरों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल रीमा कुमारी को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




