चैनपुर: ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसला हुई युवक की मौत
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्व मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अशोक राम के पुत्र मिथिलेश कुमार (उम्र 35 वर्ष) की ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसला और मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मिथिलेश कुमार अपने परिवार का भरण पोषण और रोजी-रोटी की तलाश में धनबाद मजदूरी करने जा रहा था।

मंगलवार को मिथिलेश कुमार बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचा था। रेलवे स्टेशन पर बीडीएम सवारी ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य यात्रियों के द्वारा इस घटना की जानकारी जीआरपी थाना की पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना की पुलिस बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचकर घायल मिथिलेश कुमार को इलाज के बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार, विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




