
चैनपुर : पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, हालत गंभीर
Palanu : चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव में सोमवार की सुबह पिकअप और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी शरीफ अंसारी के पुत्र आरिफ अंसारी उम्र 20 वर्ष और उसी गांव के सफेआलाम अंसारी के पुत्र समीर अंसारी उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दोनों युवक सोमवार की सुबह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर किसी काम से चैनपुर बाजार जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में लादी गांव के पास एक पिकअप वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।




