चैनपुर : युवक ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
Palamu : पलामू जिला स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के करमाहा टोला निवासी रविंद्र बैठा के पुत्र सोनू कुमार बैठा उम्र 25 वर्ष सोमवार की सुबह अपने घर वालो से झगड़ा कर आत्महत्या का प्रयास किया।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्को ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



