कम सुनाई देने के कारण ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल
Palamu : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के करडंडा गाव की महिला अनिता देवी 48 की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गयी. घटना सोमवार की सुबह 7.30 बजे की है. परिजनों के अनुसार महिला इलाज कराने जपला जाने के लिए घर से कहकर निकली थी. कान में कम सुनाई देने के कारण ट्रेन आने की भनक नही लगी. ट्रेन उसे पीछे टक्कर मार दी.

अनिता को डीजीआर ट्रेन पकड़ना था।काशी स्रोत रेल पुल पार करते समय पोल संख्या 347/ 13- 15 के बीच रिभरसेबल रेल पटरी पर डाउन दिशा में आ रहे मालगाड़ी की चपेट में आ गयी. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. उसका पति बाहर कमाने गया है. महिला का दो पुत्र व दो पुत्री है।सूचना मिलने पर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अग्रेतर करवाई करते हुवे शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।




