चैनपुर : सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल, हालत गंभीर

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव में बीती रात सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के छोटकी बैरिया निवासी स्वर्गीय बबुनी भुइयां के पुत्र पुनी भुइया उम्र 35 वर्ष वही दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अदनिया गांव निवासी सत्येंद्र भुइयां उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे दोनों व्यक्ति अदनिया गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के चपरी गांव किसी व्यक्ति के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इसी बीच रास्ते में चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव में इनका मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया।जिसमें मोटरसाइकिल से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार की सुबह परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!