छतरपुर : आहर में नहाने के दौरान डूबने से भाई-बहन की मौत

Palamu : पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र के मुनकेरी गांव में सोमवार की सुबह आहर में नहाने के दौरान डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान मुनकेरी गांव निवासी रहमत अली की पुत्री सना परवीन (10) और पुत्र अवैस रजा (9) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए आसपास मौजूद लोगों को जब बच्चों के डूबने की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण आहर में उतर गये और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

मृतकों के पिता रहमत अली ने बताया कि वह खेत में काम कर रहे थे आनन फनान में लोगों ने दोनों कों अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर लाया जहां डॉक्टर में जांच करने के बाद मृत घोषित कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घटना की जानकारी लि और आगे कार्रवाई में जुट गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!