छतरपुर के देवगन डैम में मिला लापता युवक का शव
Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित देवगन डैम से शनिवार को एक युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र राम (पिता– साहेबान राम) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र राम शुक्रवार से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस एवं प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि धर्मेंद्र राम की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले मौत के कारणों पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



