जनगणना 2027 : स्व-गणना में पश्चिम बंगाल देश में अव्वल, 53.13 लाख से अधिक परिवारों ने लिया हिस्सा

Colcutta : जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना में पश्चिम बंगाल ने देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक परिवारों की भागीदारी दर्ज की है। राज्य सरकार के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15 अगस्त 2026 तक राज्य में 53 लाख 13 हजार 589 परिवारों ने स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू की, जिनमें से 49 लाख 86 हजार 017 परिवारों ने इसे पूरी तरह पूरा कर लिया है।

राज्य में स्व-गणना की कुल पूर्णता दर 93.84 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, तीन लाख 27 हजार 572 परिवार ऐसे हैं, जिनकी स्व-गणना प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है।

पश्चिम बंगाल में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना सुविधा की औपचारिक शुरुआत एक अगस्त 2026 को की गई थी। इसके बाद राज्यभर में नागरिकों की ओर से इसे व्यापक प्रतिक्रिया मिली। सरकार के अनुसार, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से चलाए गए व्यापक जागरूकता अभियान के साथ नागरिकों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के सभी 23 जिलों में स्व-गणना को लेकर अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में परिवारों की भागीदारी के साथ पश्चिम बंगाल देश में स्व-गणना के माध्यम से सबसे अधिक परिवारों की गणना करने वाला राज्य बनकर उभरा है।

जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो मालदा और उत्तर 24 परगना स्व-गणना के मामले में राज्य के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहे।

15 अगस्त को स्व-गणना अभियान के सफल समापन के बाद पश्चिम बंगाल सरकार के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग ने राज्य के नागरिकों के सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, जनगणना संचालन निदेशालय, पश्चिम बंगाल के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की भी सराहना की गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!