जनचौपाल में पुलिस ने सुनी समस्याएं, कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक

लातेहार: पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार रविवार, 08 जून 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनचौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गारू थाना क्षेत्र के घुटवा, लाई एवं करवाई, मनिका थाना क्षेत्र के बरवइया, हेरहंज थाना क्षेत्र के खैराटांड़ तथा चंदवा थाना क्षेत्र के लाधूप (बेतर) गांव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की गई।

बैठक में पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें अपनी समस्याएं एवं शिकायतें बिना किसी झिझक के थाना तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आम जनता से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।इस अवसर पर ग्रामीणों को अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सेवन पर रोक लगाने, बाल विवाह, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की खेती तथा डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से इन कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।इसके अलावा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया, जिनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!