जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर टेम्पू-बाइक में टक्कर, तीन घायल, रेफर
Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी गांव के समीप रविवार देर शाम जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर टेम्पू और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजय राम (41) और संतोष कुमार पासवान (47) की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल अजित कुमार पासवान (23) का इलाज हुसैनाबाद में किया गया।

घायलों में अजय राम काला पहाड़ तथा अजित कुमार पासवान और संतोष कुमार पासवान बैराव गांव के निवासी बताए गए हैं। बताया जाता है कि टेम्पू जपला-छतरपुर मुख्य सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार की टेम्पू में बैठे एक व्यक्ति के पैर से टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी गांव के समीप रविवार देर शाम जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर टेम्पू और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजय राम (41) और संतोष कुमार पासवान (47) की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल अजित कुमार पासवान (23) का इलाज हुसैनाबाद में किया गया। घायलों में अजय राम काला पहाड़ तथा अजित कुमार पासवान और संतोष कुमार पासवान बैराव गांव के निवासी बताए गए हैं। बताया जाता है कि टेम्पू जपला-छतरपुर मुख्य सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार की टेम्पू में बैठे एक व्यक्ति के पैर से टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों पर सवार तीन लोग घायल हो गए।




