बैंकों की 3 दिनों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई, बैंक यूनियन ने जारी किया बयान
New Delhi : बैंकों की तीन दिनों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बीच बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी।

बैंकों में सोमवार को अब सामान्य तरीके से कामकाज होगा। हड़ताल का आह्वान यूएफबीयू ने किया था। हफ्ते में पांच दिन काम करने या पांच दिवसीय सप्ताह समेत अपनी मांगों पर आइबीए के आश्वासन के बाद रविवार देर रात बैंक यूनियनों ने हड़ताल टालने की घोषणा की।
बैंक यूनियन की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU की बैठक हुई। बैठक में हुई बातचीत के बाद दोनों पक्ष सहमत हुए।




