जपला में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

हुसैनाबाद (पलामू) : भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भाजपा कार्यालय सभागार हुसैनाबाद में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह एवं प्रभारी के रूप में गढ़वा जिला प्रभारी पंकज सिंह उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर युवा नेता सूर्या सिंह ने कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का डंका कार्यकर्ताओं की वजह से ही संपूर्ण देश में बज रहा है। आने वाले वर्ष में झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनना तय है। जनता इस निकम्मी राज्य सरकार से बाहर निकलना चाहती है। उन्होंने कहा कि अंचल और प्रखंडों में लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। चारों ओर भ्रष्टाचार चरम पर है। अंचलों की लापरवाही से भूमि विवाद बढ़ रहे हैं। हमे इसके खिलाफ भी आवाज उठाना होगा।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन सोमेश सिंह ने किया।

मौके पर संतोष सिंह, अजित सिंह, योगेंद्र सिंह, अखिलेश मेहता, अजय गुप्ता, सुधीर सिंह, राजकुमार गुप्ता, रंजीत पासवान, विनोद पांडे, रामेश्वर राम, प्रकाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रामराज मेहता, रवि रंजन सिंह, शशि पांडे, उदित सिंह, अप्पू सिंह, बीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, बिकास सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, शेखर सिंह तथा भीष्म सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!