जोड़ गांव में अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, चालक गम्भीर रूप से घायल
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोड गांव में बीती रात एक टेंपो नियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें टेंपो पर सवार टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।टेंपो चालक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी अनूप कुमार पांडे उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अनूप कुमार पांडे बीती रात करीब 9:00 बजे मेदिनीनगर शहर से टेंपो लेकर अपने घर बड़का गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में जोड़ गांव फोर लाइन सड़क के समीप उनकी टेंपो नियंत्रित होकर एक गड्ढे में जाकर पलट गई। जिसमें टेंपो पर सवार अनूप कुमार पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देख-रेख में घायल अनूप कुमार पांडे का इलाज करवा रहे हैं।



