
ज्योति प्रकाश महिला B.Ed कॉलेज के सौजन्य से इस वर्ष भी हुआ निःशुल्क किताब का वितरण
बच्चों को किताब दान महादान : प्राचार्य
Palamu : ज्योति प्रकाश महिला बी.एड. कॉलेज की एनएसएस (NSS) इकाई के माध्यम से चियांकी गांव स्थित ज्योतिविद्या पीठ चैरिटी स्कूल के बच्चों के बीच निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य एवं शिक्षकगण अविनाश सिन्हा, सुशील उपाध्याय, कुलदीप पांडे, राकेश दुबे, अरुण कुमार पांडे, रामसागर, जितेंद्र कुमार, प्रिया सिंह, अहिल्या, अंजना दुबे, विकास तिवारी, विवेक कुमार, सास्वती भट्टाचार्य, सिंपा ठाकुर, निशा रानी, नैंनसी कुमारी तथा सभी छात्राएं एवं एनएसएस स्वयंसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रभावी एवं प्रेरणादायक बना दिया।

स्वयंसेवी छात्राओं ने पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पुस्तकों का सुव्यवस्थित वितरण किया, बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
पुस्तक वितरण के दौरान बच्चों एवं उनके अभिभावकों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं संतोष स्पष्ट रूप से झलक रहा था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
महाविद्यालय की प्रबंधन समिति एवं प्राचार्या द्वारा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं शैक्षणिक सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।




