झारखंड में 25 से 27 अगस्त तक भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 25, 26 और 27 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान रांची सहित मध्यवर्ती जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त को दक्षिण-पश्चिमी जिलों गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा मध्यवर्ती जिले खूंटी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बारिश का जोर रहने की संभावना है। इस दौरान गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के साथ निकटवर्ती मध्यवर्ती जिलों लोहरदगा और खूंटी में भारी बारिश हो सकती है।

27 अगस्त को रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, निकटवर्ती उत्तर-पश्चिमी जिले चतरा और उत्तर-पूर्वी जिले गिरिडीह में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान सिमडेगा जिले के बानो में सबसे अधिक 38.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पाकुड़ में राज्य का सर्वाधिक तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में सबसे कम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि, तेज धूप के साथ भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!