झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार, कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में 26 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 अप्रैल को कई जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने जिन जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है, उनमें उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्र के कई जिले शामिल हैं। उत्तर-पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। वहीं मध्यवर्ती जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, धनबाद और कोडरमा में भी खराब मौसम की संभावना व्यक्त की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा, जिससे लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया। रांची में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 43.6 और न्यूनतम 23.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 43.5 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 42.4 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। खासकर किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!