झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण, कहा : जात-पात छोड़ो, विकास से नाता जोड़ो

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर दुर्गा पूजा बाद होगा आंदोलन: सूर्या

Palamu : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को भाजपा के आवासीय कार्यालय हुसैनाबाद परिसर में पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने हरिहरगंज हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र को सजाने संवारने का काम किया। बिजली स्वास्थ्य सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्र को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज जो स्थिति है वह किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि जात धर्म व्यक्ति का निजी मामला है। राजनीति जात पात की नहीं जमात की होनी चाहिए तभी क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने अपना उत्तराधिकारी अपने पुत्र सूर्या सिंह को घोषित किया।

उन्होंने कहा कि सूर्या क्षेत्र को शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में आगे ले जाने का काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा के युवा नेता सूर्या सिंह ने कहा कि यह देश शुरू से विश्व गुरु रहा है। नालंदा विश्वविद्यालय कभी दुनिया का महत्वपूर्ण शिक्षा का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत का अनुकरण कर आगे निकल गया। हम अपनी ही संस्कृति और संस्कार को छोड़ कर पिछड़ रहे है। जरूरत है अपनी संस्कृति और संस्कार को अपनाने की।

उन्होंने कहा कि झारखंड में नौकरियां बेची जा रही हैं। युवा आंदोलित हैं। उन्होंने उन युवाओं का समर्थन किया और कहा कि अपने अधिकार के लिए सभी को आवाज उठाना चाहिए। उन्होंने हुसैनाबाद हरिहरगंज क्षेत्र में सड़क बिजली स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यही स्थिति रही तो वह दुर्गा पूजा के बाद माता रानी का आशीर्वाद लेकर जोरदार आंदोलन करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को अपने हक व अधिकार के लिए आगे आने का आह्वान किया। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता मौजूद थी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!