
टीएमसी का सफाया हो गया है, ममता और अभिषेक का जेल जाना तय : रवि डे
Latehar : झाविस नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पश्चिम बंगाल में कथित रूप से जंगलराज और अराजकता का माहौल कायम करने वालों को अब अपने कर्मों का फल मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में लंबे समय तक अव्यवस्था का माहौल बना रहा।
रवि डे ने दावा किया कि टीएमसी के 80 में से 60 विधायक अलग होकर अपना नया दल बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पार्टी नेतृत्व के प्रति भारी नाराजगी है और जहां भी ममता बनर्जी एवं अभिषेक बनर्जी जा रहे हैं, लोग चोर चोर के नारे लगा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता अब चारों ओर से घिर चुके हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। रवि डे ने कहा कि राजनीति में किए गए कार्यों का परिणाम अंततः सामने आता है। उन्होंने अपने वक्तव्य के अंत में कहा, “जैसी करनी, वैसी भरनी।”





