ट्रेन की चपेट में आकर 17 वर्षीय युवक घायल हालत गंभीर

Palamu : लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड गांव निवासी अकलेश भुइयां के पुत्र रिकेष भुइयां उम्र 17 वर्ष गुरुवार की सुबह छिपादोहर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर और एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया।

इसके बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के द्वारा उसे इलाज के लिए छिपादोहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर घायल के पिता अकलेश भुइयां अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल रिकेष भुइयां का इलाज करवा रहे हैं। इस घटना के बारे में घायल के पिता अकलेश भुइयां ने बताया कि रिकेष गुरुवार की सुबह छिपादोहर रेलवे स्टेशन पहुंचा था।उसे अपने रिश्तेदार के घर चंदवा जाना था। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आकर वह घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!