
ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 3 ई रिक्शा और 2 दोपहिया वाहन का किया गया फाइन
Palamu : मेदिनीनगर ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में शनिवार को छह मुहान चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी ने बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के दोपहिया वाहन को जप्त कर शहर थाना भेज दिया है।

वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने नो एंट्री में लगे तीन ई रिक्शा को भी जप्त किया है।वही ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा पकड़े गए सभी वाहनों को चालान के लिए परिवहन विभाग भेज दिया गया है। वही मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि बार-बार मना करने पर भी ई रिक्शा चालक सड़क पर अपना ई रिक्शा लगाकर सड़क को जाम कर देते हैं। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों से भी आग्रह किया गया है कि हेलमेट पहनकर और अपने पास वाहन से संबंधित कागजात लेकर दो पहिया वाहन से सफर करे। इसके बाद भी दोपहिया वाहन चालक मानने को तैयार नहीं है।जिसके वजह से इन पर कार्रवाई की जा रही है।



