
ट्रैफिक प्रभारी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया,15 दो पहिया वाहन,तीन ई रिक्शा और एक पिकप वाहन का किया चालान
Palamu : मेदिनीनगर शहर ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को छह मुहान चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी ने बिना हेलमेट, लाइसेंस और ट्रिपल लोडिंग वाहन चलाने वाले 15 दो पहिया वाहन, नो पार्किंग में लगे 3 ऑटो रिक्शा, 1 407 पिकप वाहन को जब्त किया। जिसे शहर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

साथ ही चालान के लिए जिला परिवहन कार्यालय भेज दिया गया है।वाहन चेकिंग का मुख्य उदेस्य आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को रोकना व सड़क को बिना वजह जाम होने से रोकना, ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ओवर स्पीडिंग, नो पार्किंग में जो गाड़ी खड़े कर के सवारी उठा रहे थें उन्हें जब्त किया गया, मौके पर, यातायात प्रभारी, हरेंद्र कुमार,नरेंद्र कुमार, शीतल प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, संजय यादव सहित यातायात के अन्य पुलिस जवान मौजूद थे!



