ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

ब्लैक सीसा और नो पार्किंग में लगे 17 चार पहिया वाहन का कटा ऑनलाइन चालान,18 मोटरसाइकिल भी जब्त

Upendra Kumar papu @ Bureau Chief

Palamu : ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में बुधवार को भी शहर के रेड़मा चौक, छह मुहान चौक,कचहरी चौक,बैरिया चौक सहित विभिन्न चौक चौराहा के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने चार पहिया वाहनों में लगे ब्लैक सीसा और नो पार्किंग में लगे चार पहिया कुल 17 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया। वही वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बिना हेलमेट,बिना लाइसेंस, मोडीफाई दोपहिया वाहन,फोन से बात करते हुवे वाहन चलाने वाले कुल 18 दो पहिया वाहनों को उन्होंने जब्त कर उन वाहनों को फाइन के लिए परिवहन कार्यालय भेज दिया।इस कार्रवाई से लोगों में शहर में हड़कंप मचा हुआ है।वही जो लोग हेलमेट नहीं पहने थे।वह ट्रैफिक प्रभारी को देखकर दूसरे रास्ते भागने लगे थे।

मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी शहर के विभिन्न चौक चौराहो पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें चार पहिया वाहनों में लगे ब्लैक सीसा, नो पार्किंग में लगे चार पहिया वाहन,बिना हेलमेट,मॉडिफाई वाहन का फाइन किया गया।उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा उन्होंने लोगों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की सलाह दी।

उन्होंने चार पहिया वाहन चालकों से भी आग्रह किया है कि लोग नो पार्किंग में अपना चार पहिया वाहन को न लगाए ताकि लोगों को समस्या हो। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान हरेंद्र कुमार, शीतल प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!