डीसी एवं एसपी ने नवनिर्मित कंट्रोल रूम का किया अवलोकन

Latehar : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शनिवार को नवनिर्मित कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में उपलब्ध सुविधाओं, तकनीकी उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कंट्रोल रूम के सुचारू संचालन एवं बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सदर अस्पताल, लातेहार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों के उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित उपाधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली गई। अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने एवं अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया।

सदर अस्पताल में तैयार होंगे तीन अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर

उपायुक्त ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवीनतम तकनीक एवं आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित तीन ऑपरेशन थिएटर तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी लॉन्ड्री की सुविधा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में कपड़ों की समुचित धुलाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लॉन्ड्री की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के बेडशीट एवं अन्य कपड़ों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश
उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर, वार्डों, शौचालयों एवं अन्य स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता के मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।

उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!