
ड्यूटी के दौरान बेहोश होकर गिरा रेलवे कर्मचारी, हुई मौत
Palamu : बरवाडीह रेलवे स्टेशन में कार्यरत ग्रुप डी के कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के ऊंची गांव निवासी स्वर्गीय रामचंद्र सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि अनिल कुमार सिंह गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर वह गिर पड़े। जिसके कारण उनके सिर में गहरी चोट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद अन्य रेलवे कर्मचारियों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदानीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक अनिल सिंह का पोस्टमार्टम करवाया। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद से बरवाडीह थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।



