तुलसी मानस मंदिर निर्माण को लेकर हुई बैठक
Palamu : मेदिनीनगर शहर के तुलसी मानस मंदिर प्रांगण साहित्य समाज चौक कार्यकारिणी बैठक मंदिर निर्माण हेतु जिसके संचालक सत्यकेतु, संजय पांडे ने किया। उन्होंने बताया कि मंदिर का काम काफी तेजी से चल रहा है। पूरा राम दरबार सात मूर्ति बैठाया जाएगा. हनुमान जी गणेश जी वशिष्ठ जी साथ रहेंगे। मूर्ति जयपुर राजस्थान द्वारा बनाई जा रही है। जिसमें सुरेश बजाज द्वारा दिया जा रहा है. मंदिर का गुंबज अर्जुन पांडे गुरु भैया उत्तर प्रदेश कारीगर द्वारा बनाई जा रही है। रंग रोगन डिजाइन टाइल्स मार्बल बाहर बंगाल मिस्त्री द्वारा किया जा रहा है।

समिति के सचिव मनीष भिवानिया ने जानकारी दिया कि इस बार 75 वाँ वर्ष श्री राम चरित्र मानस श्री राम कथा बाहर वृंदावन एवं हरिद्वार भव्य तरीके से किया जाएगा
सचिव द्वारा प्रगति निर्माणाधीन तुलसी मानस मंदिर पूर्ण रूपेण जानकारी दिया गया। मंदिर निर्माण कार्य एवं मंदिर विकास कार्य निर्मित सहयोग करने हेतु राशि बैंक अकाउंट चेक द्वारा अथवा नगद समिति रसीद द्वारा लेने की व्यवस्था है।
दानदाताओं को आयकर
अधिनियम अंतर्गत छूट पाने के लिए समिति द्वारा कानूनी प्रक्रिया प्रक्रिया में है। जनकल्याण कार्य नियमित जन सहयोग लेने की शास्त्रीय परंपरा है। डाटा गर्व महसूस करते हैं कि हमने भी सहयोग किया है समिति का कार्य योजना लंबा है। विशालतम है मानस मंदिर का भव्य निर्माण कार्य सहयोग से होगा। बहुत बड़ी धनराशि की जरूरत है। श्रद्धावन भक्त सहयोग अवश्य करेंगे।
बैठक में मानस मंदिर समिति के अध्यक्ष इंजीनियर भारत सिंह, सचिव मनीष भिवानिया, कोषाध्यक्ष बसंत जायसवाल शाह, कोषाध्यक्ष पवन नेमाला,उपाध्यक्ष पीयूष ओला, श्याम वीरेंद्र प्रसाद, सह सचिव रंभा गुप्ता,जीवन लट प्रचार प्रसार,सतीश कुमार सुमन,आजीवन ट्रस्टी सुरेश उदयपुर डॉ नारायण चंद्र अग्रवाल,बृजेश गुप्ता,संजय भगत, रवि शंकर उपाध्याय,सुरेश वर्मा, आशीष भगत, सुधीर कुमार,सरवन गुप्ता प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्रा जी, जमुना प्रसाद, प्रदीप सिंह,पंकज जयसवाल, सुरेश वर्मा काफी संख्या में राम भक्त मौजूद थे।




