
दुपहिया व भारी वाहन चालकों को किया गया जागरूक, काटे गए चालान
Latehar : उपायुक्त लातेहार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप की “लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर बाय ऑन फुट जर्नी” टीम द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस दौरान सीएम एक्सीलेंस बॉयज स्कूल, लातेहार एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लातेहार में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा मनिका एवं हेरहंज में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों से कुल 78 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।




