दुबियाखाड़ चंद्रवंशी ढाबा में घुसा कार, ढाबा और एक मोटरसाइकिल हुआ क्षतिग्रस्त

Palamu : पलामू जिला अंतर्गत सतबरवा थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ से केचकी जाने वाली सड़क पर स्थित चंद्रवंशी ढाबा में रविवार की दोपहर अनियंत्रित कार अचानक घुस जाने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद ढाबा चलाने वाली महिला कार को डंडे से पीटने लगी और कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।वही मौका का फायदा उठाते हुए कार चालक कार छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सतबरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ढाबा संचालक से घटना के बारे में जानकारी लेकर वाहन को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

इस घटना में एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। वही चंद्रवंशी ढाबा का सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!