
देसी कट्टा और खोखा के साथ युवक गिरफ्तार
Palamu : वादी एनुल खलीफा उम्र करीब 52 वर्ष पिता स्व० करफुद्वीन खलीफा पता नई मुहल्ला शाहपुर थाना चैनपुर जिला पलामू के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त 1. सैफ खलीफा पिता सगीर खलीफा सा० गढवा रोड शाहपुर, 2. जानू उर्फ कईला पिता ना मालूम दोनो पता शाहपुर थाना चैनपुर जिला पलामू के विरूद्ध चैनपुर थाना कांड संख्या- 116/2026 दिनांक 08.05.2026 धारा-126 (2)/329 (3)/109/351(2)/325/308(4)/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 (1) आर्म्स एक्ट दर्ज कराया गया।

उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफतारी हेतू छापामारी दल का गठन किया गया। इस क़ांड के प्राथमिकी अभियुक्त 1. सैफ खलीफा पिता सगीर खलीफा सा० गढवा रोड शाहपुर थाना चैनपुर जिला पलामू को दिनांक 09.05.2026 को गिरफतार किया गया है। गिरफतार व्यक्ति की तलाशी लिये जाने पर उसके पास से एक देशी निर्मित कट्टा, एक खोखा बरामद किया गया। गिरफतार अभियुक्त द्वारा इसी हथियार से घटना कारित किये जाने की बात स्वीकार किया।
अवैध हथियार रखने के आरोप में इनके विरूद्ध चैनपुर थाना कांड संख्या-117/2026 दिनांक 09.05.2026 धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है एवं गिरफतार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इस आशय की जानकारी पलामू पुलिस कप्तान ने दी।
गिरफतार अभियुक्त का नाम
- सैफ खलीफा पिता सगीर खलीफा सा० गढवा रोड शाहपुर थाना चैनपुर जिला पलामू
बरामद सामानो की विवरणीः-
- एक देशी निर्मित कट्टा
- एक खोखा
- एक पिलेट (गोली का अग्र भाग)



