
पिपराटांड थाना क्षेत्र के राजमनी पाठक हत्याकांड का आरोपी अरेस्ट
Palamu : पलामू जिला स्थित पिपराटांड थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-करमा में राजमनी पाठक उम्र 60 वर्ष पिता स्व० राजेन्द्र पाठक थाना पिपराटांड जिला पलामू को पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर किया गया था। जिसके आधार पर मृतक की पत्नी पुनम देवी उम्र 48 वर्ष पति स्व० राजमनी पाठक ग्राम करमा थाना पिपराटांड जिला पलामू के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था। जिसके आधार पर पिपराटांड थाना कांड संख्या-19/2026 दिनांक-29.04.26 धारा-103 (1) ६३(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के प्राथ० अभि 01. संजय सिंह पिता अंकित नहीं 02. गुड्डू सिंह पिता स्व० नन्दकिशोर सिंह 3. अरविन्द सिंह पिता अंकित नहीं 4. अंदुल सिंह पिता अंकित एवं अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया। वरीय पदाधिकारी के द्वारा कांड का उदभेदन करने हेतू एक छापामारी दल का गठन किया।

पलामू के पुलिस कप्तान ने बताया कि छापामारी दल के द्वारा लगातार छापामारी एवं त्वरीत कारवाई करते हुए कांड के प्राथ० अभि० बिरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह उम्र करीब 38 वर्ष पिता स्व० नन्दकिशोर सिंह ग्राम लुकुवा थाना पिपराटांड जिला-पलामू को पुछताछ हेतू थाना लाया गया था। पुछताछ के क्रम में इनका आचरण संदिग्ध होने के कारण छापामारी दल द्वारा गहराई से पुछताछ किये जाने पर अपराध स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किया गया। इनके अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान के निशानदेही पर घटना में कारित लोहे का कुल्हाडी तथा साथ में पिले रंग का थैला को बरामद किया गया। जिसे स्वतंत्र गवाह के समक्ष विधिवत् जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया गया है तथा कांड के उक्त प्राथ० अभि० बिरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डु सिंह उम्र करीब 38 वर्ष पिता स्व० नन्दकिशोर सिंह ग्राम लुकूवा थाना पिपराटांड जिला-पलामू को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
- बिरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डु सिंह उम्र करीब 38 वर्ष पिता स्व० नन्दकिशोर सिंह ग्राम लुकूवा थाना पिपराटांड जिला-पलामू
बरामदगी :-
लोहे का कुल्हाडी तथा पिले रंग का थैला
छापामारी दल :-
- श्री मनोज कुमार झा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज पांकी
- श्री जितराम महली पुलिस निरीक्षक पांकी अंचल
- निलेश कुमार थाना प्रभारी पिपराटांड
- पु०अ०नि० रामेश्वर बारी
- स०अ०नि० रामचन्द्र सिंह
- स०अ०नि० रसियन तिडु
- स०अ०नि० हमीद हेम्ब्रम
- स०अ०नि० सुजीत रजक
- पिपराटांड थाना सशस्त्र बल।




