
नवपदस्थ एसडीओ दिनेश कुमार से संदीप प्रजापति ने की शिष्टाचार मुलाकात
लातेहार : जिला साक्षरता समिति, लातेहार के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप प्रजापति ने नवपदस्थ अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिनेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिले में संचालित साक्षरता कार्यक्रमों,शिक्षा जागरूकता अभियान एवं नवसाक्षर गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप प्रजापति ने एसडीओ को जिले में चल रहे विभिन्न साक्षरता अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने के उद्देश्य से समिति लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि निरक्षरता उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण तथा वयस्क शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।नवपदस्थ एसडीओ श्री कुमार ने जिला साक्षरता समिति के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का आधार है और साक्षरता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।





