नौडीहा बाजार : कठौतिया में सड़क के लिए हल्ला बोल, निस्वार्थ युवा संगठन ने पुराना थाना नौडीहा बाजार पर किया 3:30 घंटे चक्का जाम

Palamu : नौडीहा बाजार कठौतिया गांव की जर्जर सड़क से परेशान जनता का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। निस्वार्थ युवा संगठन के बैनर तले समाजसेवी मनीष सिंह के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और कठौतिया की जनता जनार्दन ने पुराना थाना नौडीहा बाजार को पूरी तरह जाम कर दिया।बुधवार दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस चक्का जाम से आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग थी – कठौतिया की सड़क का अविलंब निर्माण।इस मौके पर समाजसेवी मनीष सिंह ने कहा कि हम इस पंचायत और प्रखंड को घोटालेबाजी और भ्रष्टाचार से मुक्त करके रहेंगे। जनता के हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी।उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद भी कोई भी नेता, जनप्रतिनिधि या प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर जनता को आश्वासन देने तक नहीं पहुंचा।कठौतिया की जनता ने दो टूक कहा की अगर जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो अगला कदम ब्लॉक घेराव होगा। जब तक सड़क नहीं बनेगी, न रुकेंगे, न झुकेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!