नौडीहा बाजार : नशे की हालत में पेड़ से टकराया बाइक, एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर
मेदिनीनगर।नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई गांव में नशे की हालत में बाइक पर सवार चार व्यक्ति बाइक सहित पेड़ से टकरा गए। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी नौडीहा बाजार थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल तीनो युवकों को इलाज के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




