नौडीहा बाजार : सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत

Palamu : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव निवासी देवकी भुइयां के पुत्र मनोज भुइयां (उम्र 22 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मनोज सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी बीच रास्ते में रबदा बिस्फुटा कुआ के पास एक टेंपो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक से गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल मनोज को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार, महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!