नौडीहा बाजार : हाइवा से दो बैटरी और डीजल की चोरी
Palamu : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्रामीण जनता इन दिनों चोरी की घटना से काफी परेशान है। चोरों ने इस क्षेत्र में आतंक मचा रखा है।कभी स्कूल से सोलर प्लेट की चोरी तो कभी ट्रैक्टर चोरी कर भागने का प्रयास यहां के चोर कर रहे है।परंतु चोर पकड़े नहीं जा रहे हैं। जिसके वजह से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। लोग चोरों के आतंक से भयभीत हो गए हैं।

रात में ग्रामीणों को नींद नहीं आ रही है की यह चोर किसी के घर भी घुस सकते हैं। इसी तरह के चोरी का एक और मामला सामने आया है।
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा एक हाइवा से चोरों ने दो बैटरी और डीजल की चोरी कर फरार हो गए। इस घटना के बाद भुक्तभोगी हाइवा ड्राईवर के द्वारा थाना में चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया है।
वहीं थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। लगातार चोरी की घटना से ग्रामीण में दहशत का माहौल बना हुआ है।




