ट्रैफिक प्रभारी ने सड़क के किनारे लगे ट्रैक्टर को हटवाया, सड़क को जाम से कराया मुक्त
PALAMU : ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में बुधवार को शहर के रेड़मा चौक स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण के दौरान सड़क पर लगे दर्जनों ट्रैक्टर को ट्रैफिक प्रभारी ने हटवाने का काम किया है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने बताया कि सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम संचालक के द्वारा ट्रैक्टर को सड़क पर लगाकर सड़क का अतिक्रमण किया गया था। उन्होंने बताया की सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के संचालक को उन्होंने पहले भी चेतावनी दिया था की सड़क के किनारे से अपना सभी ट्रैक्टर हटा लें। इसके बाद भी संचालक के द्वारा ट्रैक्टर को नहीं हटाया गया। इसी बीच ट्रैफिक प्रभारी ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सड़क पर लगे सभी ट्रैक्टर को हटाने का काम किया और सड़क को जाम से मुक्त कराया।
ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा ऐसे सभी शोरूम संचालकों को सख्त चेतावनी दिया गया है कि जो भी वहान शोरूम के संचालक अपने वाहन को सड़क पर लगाकर सड़क को जाम करते हैं वह अपने वाहन को सड़क से हटा लें अन्यथा कार्रवाई करने के साथ ही फाइन किया जाएगा।




