पड़वा : नशे की हालत में पोल से टकराया बाइक, 3 व्यक्ति घायल

Palamu : पलामू जिला स्थित पड़वा थाना क्षेत्र के बासु मोड़ के पास सोमवार की सुबह एक अपाची बाइक पोल से टकरा गई। जिसमें बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज निवासी तेजू राम के पुत्र संतोष कुमार, पाटन थाना क्षेत्र के केलहार गांव निवासी भूखन राम के पुत्र चंदन कुमार और लेसलीगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी विष्णु भुइयां के पुत्र संदीप कुमार का नाम शामिल है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि सभी व्यक्ति अपाची बाइक पर सवार होकर छतरपुर से पड़वा मोड़ की तरफ आ रहे थे।सभी लोग शराब के नशे में थे। इसी बीच रास्ते में पड़वा थाना क्षेत्र के बासु मोड़ के पास टर्निंग में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई।जिसमें बाइक से गिरकर सभी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पड़वा थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग गस्ती में तैनात पड़वा थाना के एसआई नवल किशोर सिंह अपने पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलो को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वही जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!