पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने एक महिला की मौके पर ही मौत

लातेहार: बुधवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। यह घटना डालटनगंज-गढ़वा रेलखंड के चियांकी और केचकी स्टेशन के बीच स्थित केचकी रेलवे ओवरब्रिज के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, डाउन पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा पोल संख्या 272/20-22 के पास डाउन लाइन पर हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार असमान्य स्थिति में घूम रही थी महिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला रेलवे पुल के आसपास घूम रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शव पुल के पास फंस गया तथा उसके दोनों पैर कट गए।स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत महिला पिछले एक दिन से इलाके में असामान्य मानसिक स्थिति में इधर-उधर भटकती नजर आ रही थी। वह कभी पुल के आसपास तो कभी रेलवे ट्रैक के पास घूमती दिखाई देती थी। हालांकि, उसकी पहचान के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं है।घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। कुछ लोगों का कहना था कि यदि समय रहते महिला को रेलवे ट्रैक से हटाया जाता, तो संभवतः यह हादसा टल सकता था।सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर आर.के. मिंज अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।महिला की पहचान हेतु आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!