
पलामू और गुमला में हुए अलग-अलग हादसों में 2 की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : झारखंड राज्य के पलामू और गुमला में दो अलग-अलग हादसे हुए इस हादसे में दोनों जिलों से एक-एक लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना पलामू-लातेहार सीमा क्षेत्र पर हुई। यहां सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। घायल महिला का इलाज एमएमसीएच मेदनीनगर में चल रहा है। मृतक महिला का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना केचकि संगम के पास रेलवे पूल पर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इधर गुमला जिला अंतर्गत भरनो थाना क्षेत्र के चेटो परसा गांव निवासी जट्टू उरांव के 16 वर्षीय पुत्र बिरसा उरांव ने रांची गुमला मार्ग एनएच 43 कादोजोरा हाथी पुल के पास बुधवार की सुबह हाईटेंशन बिजली टॉवर में चढ़कर फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. आसपास के लोगों ने उसे टॉवर में चढ़ते देखा और उसे उतारने का प्रयास भी किया. परंतु उक्त किशोर सबसे ऊंचे टॉवर में चढ़कर फांसी लगा लिया. लोग उसे बचा नहीं पाए. इस मामले को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।



