पलामू के लोगों को पानी पिलाने लगे D.C साहब, छहमुहान पर किया प्याऊ का उद्घटान

Palamu : पलामू जिले के दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए स्वयंसेवक की भूमिका निभाते हुए बच्चों एवं राहगीरों को पानी परोसा,अवसर था मेदिनीनगर के छः मुहाँन पर प्याऊ के उद्घटान का।इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।इस अवसर पर उपायुक्त श्री शेखवात ने स्वच्छता का भी विशेष संदेश दिया।

ग्लास को खुले में इधर-उधर न फेंकें : डीसी

उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी पीने के बाद उपयोग किए गए ग्लास को खुले में इधर-उधर न फेंकें, बल्कि निर्धारित स्थान पर ही रखें, ताकि स्वच्छता बनी रहे और पर्यावरण सुरक्षित रहे।उपायुक्त ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जनसेवा की भावना से स्वयंसेवक बनकर कार्य करना चाहिए।

डीसी ने कहा : मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है

उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है” और ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि समाज में सहयोग, सेवा और स्वच्छता की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!