पलामू पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
Palamu : चैनपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को चैनपुर बाजार क्षेत्र से एक देशी कट्टा के साथ दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी को क्षेत्र में आपराधिक मंशा से कुछ युवकों के घूमने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके निर्देश पर चैनपुर थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैनपुर बाजार क्षेत्र में सघन वाहन एवं संदिग्धों की जांच शुरू की। इसी दौरान दो युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।
पकड़े गए युवकों की जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।आपराधिक इतिहास खंगाल रही है गिरफ्तार युवकों के नाम विशाल कुमार सोनी व अभिसेख कुमार दोनों सोनार मुहल्ला चैनपुर के रहने वाले हैं थाना प्रभारी लालजी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे हथियार कहां से लेकर आए थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे या नहीं। इसके अलावा, उनके पिछले आपराधिक इतिहास और अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इलाके में पुलिस की सख्त चेतावनी स्थानीय पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।




