
पलामू में पारा टीचर का गला रेतकर कर दी गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Report : Amitesh – Surendra
Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में पारा टीचर का मर्डर कर दिया गया।
मृतक पारा टीचर ग्रामीण चिकित्सक भी थे। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चिल्हो गांव निवासी उदय सिंह (45 वर्ष) गुरुवार को पाटन बाजार करने आए थे। वे 6 बजे शाम पाटन से अपने गांव छतरपुर के चिल्हो जाने के लिए अपने बाइक से निकले। पारा टीचर उदय सिंह खरडीहा पुल के पास जैसे ही पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और गला रेतकर हत्या कर दी।बता दें कि घटनास्थल पाटन-छतरपुर का बॉर्डर इलाका है।

मृतक उदय सिंह छतरपुर प्रखंड स्थित चिल्हो खुर्द गांव में पारा टीचर थे। जानकारी के अनुसार वे गांव में प्राथमिक चिकित्सा का भी कार्य करते थे। मृतक उदय सिंह चिल्हो कला गांव के निवासी बताए जाते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
शुक्रवार की सुबह स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति की जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।



