पलामू में बड़ी घटना, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

हुसैनाबाद : मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसे में इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-4 के समीप हुई।

मृतक की पहचान गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड निवासी विंदेश्वर मेहता के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया कि युवक रेल पटरी पर लेटा हुआ था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर उसका बैग भी बरामद हुआ।

प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!