पलामू में बरस रही है आग, टेंपरेचर पहुंचा 44 डिग्री के पार

Ranchi : Jharkhand राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। पलामू, गढ़वा और चतरा सहित राज्य के कई जिलों में भीषण लू चल रही है। लू की चपेट में आकर बड़े, बुजुर्ग और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। माैसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के कारण डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री पहुंच गया है, जबकि राजधानी रांची में भी तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।

इसके अलावा गुमला, चाईबासा, बोकारो और जमशेदपुर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना व्यक्त की है। साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 44.6 डिग्री, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया।

सुबह होते ही चुभती हैं सूर्य की किरणें

भीषण गर्मी के चलते रविवार काे दोपहर में राजधानी रांची की सड़कें लगभग खाली नजर आईं। स्थानीय लाेगाें ने बताया कि सुबह होते ही सूरज की किरणें शरीर को चुभने लगती हैं। नहाने के बाद फिर से नहाने की इच्छा प्रबल होने लगती है। बच्चे भारी गर्मी के कारण पानी से खेलने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। वहीं लोग मनोरंजन और गर्मी को देखते हुए वाटर पार्क की ओर रुख करने लगे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!