
पलामू में मौसम बना सुहाना, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
PALAMU : पलामू में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी और पानी से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। बता दे कि झारखंड राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी पलामू में पड़ रहा था। यहां का पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया था। लोग गर्मी के कारण बेचैन थे।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज 29 मई से एक जून तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी-पानी की संभावना है. इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. झारखंड के कई जिलों में आनेवाले दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है.




