पलामू: हजारीबाग के पदमा थाना में पदस्थापित एएसआई नारायण सिंह का आकास्मिक निधन
Palamu : पाटन प्रखंड के सेमरी पंचायत अंतर्गत ग्राम गौरमारा निवासी, स्वर्गीय हुकुम सिंह के पुत्र एएसआई नारायण सिंह का आकास्मिक निधन हो गया।वह हजारीबाग जिले के पदमा थाना में पदस्थापित थे।यह घटना पूरे परिवार एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस असीम दुःख की घड़ी में जिला परिषद सदस्य जय शंकर कुमार सिंह उर्फ संग्राम सिंह ने अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।उन्होंने कहा की ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




