पांकी में वज्रपात से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
Palamu : ।पांकी प्रखंड के परसोतमपुर गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसोतमपुर निवासी बालमुकुंद यादव अपने पुत्र दिलीप यादव के साथ तेतराई बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में दोनों आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वही घटना की जानकारी मिलने पर पांकी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




